-
☰
राजस्थान: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार, स्मैक समेत नशीली दवाओं का जखीरा बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस ने शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए हैं।
विस्तार
राजस्थान: टोंक नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस ने शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए हैं। डीएसटी टोंक, थाना कोतवाली, पुरानी टोंक, सदर टोंक तथा महिला शक्ति टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने नशे के कारोबार से जुड़े 5 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख रुपए की बाजार कीमत की 10.50 ग्राम स्मैक, ट्रोमाडोल के 150 इंजेक्शन व 144 टेबलेट, एल्फाजोलम की 2040 टेबलेट, एविल के 22 इंजेक्शन तथा 800 सिरिंज बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार ट्रोमाडोल, एल्फाजोलम और एविल जैसी दवाओं का बिना चिकित्सकीय सलाह अथवा वैध उपयोग के नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। टोंक शहर में इस तरह के अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने यह प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पंजाब: नशा तस्करी की बड़ी खेप बरामद, 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग जब्त
बिहार: गंडक नदी के कटाव से मचा हाहाकार, सांसद ने मौके पर पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा
उत्तर प्रदेश: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: SSP ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
हरियाणा: अपहरण-लूट का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹42 हजार और कार बरामद