Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: गंडक नदी के कटाव से मचा हाहाकार, सांसद ने मौके पर पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 26/08/2026 10:31:15 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 26/08/2026 10:31:15 am
Share:

संक्षेप

बिहार: बरियारपुर पश्चिमी चंपारण के मंगलपुर कला वार्ड संख्या-6, बरियारपुर में गंडक नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र का पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण शाह ने निरीक्षण किया।

विस्तार

बिहार: बरियारपुर पश्चिमी चंपारण के मंगलपुर कला वार्ड संख्या-6, बरियारपुर में गंडक नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र का पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण शाह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गंडक नदी के कटाव से उत्पन्न परेशानियों और संभावित खतरे से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं पूर्व मंत्री नारायण शाह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कटाव की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से कटाव प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाने तथा स्थायी कटाव निरोधी उपायों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और नदी कटाव से होने वाले नुकसान को रोकना प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में भी समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी।


Featured News