-
☰
उत्तर प्रदेश: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान को स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, रामपुर मनिहारान में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19 वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान एवं रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान को स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, रामपुर मनिहारान में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19 वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान एवं रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, भाईचारे, पवित्रता और मानव सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री नक्षत्र पंवार जी ने दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दादी जी का जीवन त्याग, तपस्या, प्रेम और मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज को विश्व बंधुत्व और शांति का मार्ग दिखा रहे हैं। केंद्र प्रभारी बीके संतोष दीदी जी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन एवं सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी जी ने अपना पूरा जीवन विश्व कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने सभी से दादी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव फैलाने का आह्वान किया। बीके पूनम दीदी जी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि सच्चा रक्षाबंधन स्वयं को बुराइयों और विकारों से मुक्त रखने का संकल्प है। सरिता बहन ने दादी जी के त्याग और स्नेहपूर्ण जीवन को याद किया, जबकि कविता बहन ने विश्व बंधुत्व एवं आपसी भाईचारे पर अपने विचार रखे। बीके सुशील भाई ने विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की ऐसी सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहयोग मिलता है। बीके सचिन भाई ने भी सेवा, सहयोग और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।
इसी अवसर पर सूर्योदय चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सहारनपुर के सहयोग से विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों एवं अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधकर पवित्रता, प्रेम, सद्भाव और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राजकुमार भाई, योगराज भाई, सुभाष भाई, पवन भाई, विकास कुमार, वीरेंद्र चौधरी, अनूप सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र भाई, कमलेश बहन सहित अनेक भाई-बहन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से दादी प्रकाशमणि जी के जीवन-संदेश को याद करते हुए “विश्व बंधुत्व, पवित्रता और मानव सेवा” का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
हरियाणा: साइबर ठगों पर हांसी पुलिस का शिकंजा, 2.55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 30 आरोपी गिरफ्तार और ₹6.09 लाख बरामद
उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 210 छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
गुजरात: भिवानी में पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश
गुजरात: रंजिश में युवक अशोक की हत्या के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर भेजा