Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: HRDA में बड़ा फेरबदल, राकेश तंवर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gopal Soni , Date: 31/03/2026 10:43:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gopal Soni ,
  • Date:
  • 31/03/2026 10:43:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: झुंझुनूं मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित प्रमुख संस्था मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) की राष्ट्रीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व और प्रादेशिक ढांचे में बड़े बदलाव किए गए।

विस्तार

राजस्थान: झुंझुनूं मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित प्रमुख संस्था मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) की राष्ट्रीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व और प्रादेशिक ढांचे में बड़े बदलाव किए गए। सर्वसम्मति से लिए गए इन निर्णयों में अनुभवी पदाधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से राकेश तंवर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। वहीं संगठन के प्रशासनिक कार्यों और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए प्रीतम शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

नई टीम में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई हैं, जिनमें हरीश शर्मा को राष्ट्रीय सह-प्रभारी,गोपाल सोनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ,किरण चौहान को राष्ट्रीय संयोजक ,पदम शर्मा को राष्ट्रीय प्रमुख ,सुरेंद्र सिंह तंवर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में मानवाधिकार विकास संघ देशभर में मानवाधिकारों की रक्षा, जागरूकता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन तक उसकी पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।