Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नगर परिषद की कार्रवाई, 61.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 07/11/2026 11:40:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 07/11/2026 11:40:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत कोटपूतली नगर परिषद ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

विस्तार

राजस्थान: ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत कोटपूतली नगर परिषद ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।इस दौरान शहर के विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 61.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटकर मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।

जिला कलक्टर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अधिशाषी अभियंता दीपक मीणा और कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक किया।

नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर प्लास्टिक सामग्री जब्त करने, चालान काटने और प्रतिष्ठानों को सीज करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन ने व्यापारियों और आमजन से प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।