Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, महिलाओं ने निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 20/06/2026 11:20:26 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 20/06/2026 11:20:26 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली में ग्राम गोपालपुरा स्थित श्री सीताराम मंदिर में नारायण दास सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से ग्रीष्मकाल पंचग्ना तपस्या संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में ग्राम गोपालपुरा स्थित श्री सीताराम मंदिर में नारायण दास सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से ग्रीष्मकाल पंचग्ना तपस्या संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन श्री श्री 1008 श्री रघुवंश दास जी महाराज व मंदिर के पुजारी रविन्द्र दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। भक्तिमय माहौल में निकली भव्य कलश यात्रा कथा के प्रथम दिन शुक्रवार को गोपालपुरा और आसपास के क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और ठाकुर जी के जयकारों के साथ इस कलश यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और दिव्य हो उठा। कलश यात्रा के मंदिर परिसर पहुँचने के बाद विधिवत रूप से कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई। 

ठाकुर जी की कृपा पाने के लिए कथा श्रवण का आह्वान महामंडलेष्वर श्री महंत रघुवंश दास महात्यागी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा यज्ञ 19 जून से शुरू होकर आगामी 25 जून तक निरंतर जारी रहेगा। भागवत कथा साक्षात भगवान का वांग्मय स्वरूप है। सभी भक्तगण और श्रद्धालु ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा का श्रवण करें और ठाकुर जी की असीम कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करें। ब्रजवासी पं. सेवकी नन्दन कर रहे हैं रसवर्षा इस ज्ञान यज्ञ में कथावाचक ब्रजवासी पं. सेवकी नन्दन महाराज द्वारा संगीतमय शैली में श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृत वर्षा की जा रही है। मधुर भजनों और ज्ञानमयी प्रसंगों को सुनकर पहले ही दिन श्रद्धालु भाव विभोर नजर आये। आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद को देखते हुए समिति द्वारा पंडाल और बैठने की माकूल व्यवस्थाएं की गई हैं।