-
☰
राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटाणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विस्तार
राजस्थान: टोंक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटाणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कानून व्यवस्था, बिजली-पानी संकट, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं सहित कई अहम मुद्दे उठाए गए। जनता से जुड़े 19 प्रमुख मुद्दे रखे। आरएलपी ने ज्ञापन में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा, नीट परीक्षा में पारदर्शिता, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, किसानों के लंबित फसल बीमा दावों का भुगतान, बिजली कटौती और पेयजल संकट के समाधान की मांग की। युवाओं के लिए रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग पार्टी ने युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। नशा मुक्त टोंक अभियान चलाने की मांग ज्ञापन में जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए ‘नशा मुक्त टोंक’ अभियान चलाने तथा अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।आरएलपी ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर राज्य सरकार शीघ्र निर्णय लेकर आमजन को राहत प्रदान करे। पार्टी ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता के लगे आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
राजस्थान: राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में मनराज मीणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान का नाम किया रोशन
राजस्थान: 1971 युद्ध के अमर शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चेतन शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी