-
☰
राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली स्थित महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास में समाज की भावी पीढ़ी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जून (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक छात्रावास परिसर में आयोजित होगी, जिसमें छात्रावास के विकास, प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली स्थित महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास में समाज की भावी पीढ़ी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जून (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक छात्रावास परिसर में आयोजित होगी, जिसमें छात्रावास के विकास, प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान छात्रावास की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा और आगामी विकास योजनाओं को लेकर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे। प्रबंधन समिति ने समाज के सभी वर्गों से बैठक में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया है। छात्रावास अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि छात्रावास का समुचित विकास तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी और सुझाव देकर सहयोग करे। उन्होंने समाजबंधुओं, वरिष्ठजनों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर छात्रावास के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रबंधन समिति का मानना है कि समाज के सामूहिक सहयोग और सुझावों से छात्रावास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।