-
☰
राजस्थान: खाटूधाम के लिए श्याम पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मंदिर से ध्वज पूजन के बाद अस्वीकरण श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को खाटूधाम के लिए पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत त्रिनेत्रधारी गणेश मंदिर में ध्वज पूजन से हुई।
विस्तार
राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मंदिर से ध्वज पूजन के बाद अस्वीकरण श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को खाटूधाम के लिए पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत त्रिनेत्रधारी गणेश मंदिर में ध्वज पूजन से हुई। श्याम भजनों की मधुर धुनों के बीच निकली पदयात्रा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रथ में सजे खाटू श्याम जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही पदयात्रा में खाटूश्याम जी की बादियावाला मौड़ की पूजा अर्चना।बादियावाला मोड़ पर पूर्व विधायक गोपाल मीना, नीलम मीना व कालूराम मीना महेश महेश नादाका ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रियों की सेवा में लस्सी वितरण भी किया गया। मंडल के तनुज पंडित ने बताया कि यात्रा 25 फरवरी को खाटूधाम पहुंचकर निशान अर्पित करेगी तथा भंडारे के साथ समापन होगा।