Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 22.73 ग्राम एमडी के साथ एनडीपीएस का वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 03/06/2026 04:46:35 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 03/06/2026 04:46:35 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) फलोदी और थाना भोजासर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 22.73 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद कर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) फलोदी और थाना भोजासर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 22.73 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद कर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित आरोपी यार मोहम्मद अपने घर के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण एवं सीओ लोहावट नगेंद्र कुमार के सुपरविजन में थाना भोजासर और डीएसटी की टीम ने आउ कस्बे में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसके दौरान उसके कब्जे से 22.73 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ थाना भोजासर में एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चाखू थानाधिकारी प्रेमाराम द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी यार मोहम्मद के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जमील खां, डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई, बाबूखां एएसआई सहित डीएसटी और थाना भोजासर के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने सफल कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।