Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा योग कार्यक्रम हुआ आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 22/06/2026 03:31:25 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 22/06/2026 03:31:25 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तान सेवा केंद्र द्वारा नगर पालिका पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तान सेवा केंद्र द्वारा नगर पालिका पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि योग जीवन को निरोग और संतुलित बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है तथा परमात्मा का साथ और शक्ति प्राप्त होती है। परमात्मा से जुड़ने पर मन एवं तन दोनों स्वस्थ और सकारात्मक बने रहते हैं।

कार्यक्रम में योग गुरु सुमित भाई एवं बीके प्रकाश भाई ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। योग गुरु सुमित भाई ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने से व्यक्ति तनावमुक्त, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।