-
☰
राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजपूताना पी.जी. कॉलेज में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजपूताना पी.जी. कॉलेज में रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: राजपूताना पी.जी. कॉलेज में रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर स्थित श्याम नगर में किया गया, जिसमें कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम कॉलेज के निदेशक महेंद्र चौधरी तथा प्राचार्य डॉ. एच. एन. धोलीवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक महेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और आज पूरी दुनिया इसकी महत्ता को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, निरोग एवं ऊर्जावान बना रहता है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव और विभिन्न बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में योग एक प्रभावी समाधान के रूप में सामने आया है। योगाभ्यास से शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ता है, साथ ही मानसिक तनाव कम होकर एकाग्रता में सुधार होता है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मतदाता जागरूकता को लेकर सामूहिक शपथ ली और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान के महत्व को समझने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपप्राचार्य उमरावलाल, सहायक प्रोफेसर सुरेश कुमार रिवालिया, एस. के. शर्मा, राजकुमार, राधेश्याम मोरवाल, नीरू सैनी, सुनीता सिंह, केदारनाथ, धर्मपाल सहित कॉलेज परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित