Contact for Advertisement 9919916171


Up Murder News: प्रेम विवाह से नाराज होकर ससुराल वालो ने की दामाद की हत्या, आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yasoda , Date: 01/04/2026 04:05:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 01/04/2026 04:05:18 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गीतांजलि विहार निवासी नितिन कुमार जयंत नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है।  दरअसल ये घटना गाजियाबाद के गीतांजलि विहार में रहने वाले नितिन की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल पक्ष के संपर्क में रहता था। नितिन बागपत और आसपास के इलाकों में प्राइवेट स्कूल, कॉलेजों में कैमेस्ट्री का लेक्चर  था। उसी बिच नितिन की मुलाकात एक मुस्लिम लड़की मुस्कान से हुई थी। इसी बिच दोनों ने 2025 में एक मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। मुस्कान की शादी से उसके परिवार वाले नाखुश थे। उसके घरवाले अक्सर मुस्कान के पति को मारने की धमकी देते रहते थे। ऐसी ही रविवार के दिन  किसी छोटी से बात को लेकर मुस्कान की नितिन से लड़ाई हो गई। मुस्कान प्रेग्नेंट है और जल्द मां बनने वाली है।

 

मुस्कान के पिता और चाचा ने नितिन और उसके भाई को समझौते के लिए बुलाया और फिर बहाना बनाया कि मुस्कान कहीं और गई है,जिसके बाद टीला मोड़ थाने इलाके में एक सुनसान जंगल नहर की तरफ लेकर गए, जहां इनकी गाड़ी को एक दूसरी गाड़ी ने फॉलो किया, जिसके कुछ ही देर बाद मुस्कान के घरवालों ने नितिन और उसके भाई के मारपीट शुरू कर दी। नितिन के भाई ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मुस्कान के पिता और चाचा ने नितिन की गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही नितिन के परिवार वालो ने नितिन की बॉडी को लेकर हाइवे जाम करके योगी सरकार से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करी है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देते हुए आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने को कहा है।  फिलहाल मुस्कान के पिता और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और नितिन का परिवार एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।