-
☰
उत्तर प्रदेश: दीपक चावरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवबंद सहारनपुर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दीपक चावरिया को युवा इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवबंद सहारनपुर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दीपक चावरिया को युवा इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक भगवत प्रसाद मकवाना के दिशा-निर्देशों पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन बेनीवाल, प्रदेश प्रमुख रिंकू सूद और सहारनपुर मंडल अध्यक्ष दीपक चंचल के कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दीपक चावरिया को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दीपक चावरिया अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक चावरिया ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और समाज के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर रंजीत वाल्मीकि, दीपक मास्टर, विजय टांक, दिनेश टांक, सौरभ वाल्मीकि, जोगिंदर जाटव, निखिल वाल्मीकि और मोनू चंचल सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।