Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: घोरावल विधानसभा के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 04/11/2026 11:27:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:27:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी परिसर में आयोजित इस मेले में करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

रोजगार मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इसमें लगभग 1200 युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रॉस कार्प), आईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज), अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी सहित कई कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान कुल 196 अभ्यर्थियों को नौकरी के प्रस्ताव दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य मौजूद रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि, आरआर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा पॉलीटेक्निक संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

रोजगार मेले के आयोजन से जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करने का अवसर मिला। साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप करियर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।