Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मुंदी में पटाखा बाजार की तैयारियां शुरू, नगर परिषद ने मेला ग्राउंड में चलाया सफाई अभियान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 03/11/2026 10:46:28 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:46:28 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुंदी आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को नगर परिषद की ओर से संत श्री बुखारदास एवं गुलाबदास बाबा मेला ग्राउंड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुंदी आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को नगर परिषद की ओर से संत श्री बुखारदास एवं गुलाबदास बाबा मेला ग्राउंड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां पटाखा दुकानों के संचालन के लिए मैदान की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किया गया।

नगर परिषद के कर्मचारियों ने मेला ग्राउंड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पटाखा बाजार के लिए निर्धारित स्थल को तैयार किया। प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के दौरान बाजार में स्वच्छता और व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सफाई अभियान के दौरान नगर परिषद के राजस्व प्रभारी आकाश शर्मा, स्वच्छता प्रभारी माखन लाल कानूगो, सहायक राजस्व प्रभारी राम राठौर सहित शुभम चौहान, चंदन चंद्रवंशी, गिरीश खोती, गौरव महाजन एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर परिषद की ओर से दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पटाखा बाजार में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत साफ-सफाई के साथ बाजार स्थल को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे त्योहार के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News