Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर घायल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 26/03/2026 10:05:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:05:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर आज  एक हृदयविदारक हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर आज  एक हृदयविदारक हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक भारी लोहे का ढांचा गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निर्माण स्थल पर कार्यरत अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई और काम तुरंत रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में लखीमपुर खीरी निवासी पप्पू (30) और अमित (29) शामिल हैं। एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

स्थानीय लोगों और मजदूरों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। गौरतलब है कि इससे पहले 28 जनवरी को भी इसी स्थल पर एक हादसा हो चुका है, लेकिन उससे कोई सबक नहीं लिया गया। यह पुल लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, लेकिन इस परियोजना में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेटी ठेकेदारों की लापरवाही और निगरानी की कमी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या इस हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू किया जाएगा या फिर मजदूरों की जान यूं ही जोखिम में डाली जाती रहेगी।