-
☰
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चेतन शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मुख्य कार्यालय गाजियाबाद में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं° बी. डी शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज उपस्थित रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मुख्य कार्यालय गाजियाबाद में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं° बी. डी शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा ने किया मीटिंग में संगठन का विस्तार करते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं° बी. डी शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने सहारनपुर से वरिष्ठ समाजसेवी, ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले चेतन शर्मा (पठेड़) को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष सहारनपुर के पद पर नियुक्त किया चेतन शर्मा ने कहा कि संघठन के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसको मैं कर्तव्य, निष्ठा, ईमानदारी से समाज को मजबूत करने का कार्य करुँगा। एवं संगठन के द्वारा समाज के पीड़ित व्यक्ति की हर संभव मदद करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अंकित दीक्षित, विशु कौशिक, पवन शर्मा, अक्षय शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहें।
हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता के लगे आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी
राजस्थान: राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में मनराज मीणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान का नाम किया रोशन
राजस्थान: 1971 युद्ध के अमर शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण