Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लखनऊ हादसे के बाद अंबेडकरनगर प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/06/2026 01:01:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/06/2026 01:01:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में हुए हालिया हादसे के बाद अंबेडकरनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में हुए हालिया हादसे के बाद अंबेडकरनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अकबरपुर क्षेत्र में स्थित कोचिंग संस्थानों एवं डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्युत प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सिटी नितीश कुमार तिवारी एवं एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि वे सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता से अभिभावकों और छात्रों में भरोसा बढ़ा है और सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related News

झारखण्ड: कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई सीटें अब भी है रिक्त

झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राजस्थान: गोपालपुरा कट हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य हुआ शुरू

राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी

गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित

राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित


Featured News