Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में पुलिस ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत, पेश की मानवता की मिसाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 25/05/2026 05:18:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 25/05/2026 05:18:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में भीषण गर्मी और बढ़ती लू के बीच पुलिस विभाग द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। डीआईजी श्री अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों ने जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित कार्यालय के बाहर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में भीषण गर्मी और बढ़ती लू के बीच पुलिस विभाग द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। डीआईजी श्री अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों ने जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित कार्यालय के बाहर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की। इस दौरान हजारों राहगीरों को मीठा और ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। गर्मी से परेशान लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए दुआएं दीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहल जनता की सेवा और राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इस अभियान में एसआई उमेश कुमार, विकास तोमर, विकास कुमार, अमित कुमार, महिला कांस्टेबल नीरज, महिला हेड कांस्टेबल अंजलि सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। भीषण धूप की परवाह किए बिना पुलिस कर्मियों ने सेवा भाव के साथ मानवता की मिसाल पेश की, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।