Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रविंद कुमार चौहान बने नए DM, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 20/04/2026 03:46:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 20/04/2026 03:46:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ​उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद वर्ष 2015 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सहारनपुर के नए जिलाधिकारी (DM) के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ​उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद वर्ष 2015 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सहारनपुर के नए जिलाधिकारी (DM) के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। शामली से स्थानांतरित होकर आए अरविंद कुमार चौहान अपनी विशिष्ट कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी अरविंद कुमार चौहान ने विज्ञान स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। आईएएस बनने के बाद वे आजमगढ़, मिर्जापुर, बहराइच और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सहारनपुर आने से पहले वे शामली के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।

अरविंद कुमार चौहान उस वक्त देशभर की सुर्खियों में आए थे जब शामली में तैनाती के दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल को किनारे रखकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की समस्या सुनने के लिए उनके पास जमीन पर बैठकर बात की थी। उनकी इस सादगी और संवेदनशीलता की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हुई थी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक कसावट को लेकर अपनी एक मजबूत छवि बनाई है। अब ​सहारनपुर में उनके आगमन से जिले की जनता को काफी उम्मीदें हैं। विशेष रूप से जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में उनके अनुभव का लाभ मिलने की संभावना है।


Featured News