Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आर्य प्रतिनिधि सभा बेहट इकाई का चुनाव संपन्न, विजय सैनी सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 16/06/2026 01:07:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 16/06/2026 01:07:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील बेहट 15 जून सोमवार आर्य उप प्रतिनिधि सभा की तहसील ईकाई बेहट, जिला सहारनपुर की एक अति आवश्यक बैठक बेहट सर्किल के ग्राम बरौली में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के वरिष्ठ उप प्रधान ठाकुर कुशल पाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई है, जिसमें बेहट तहसील ईकाई का चुनाव जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के पूर्व प्रधान अनिल कुमार आर्य एवं जिला मंत्री एडवोकेट राजबीर सिंह सैनी की देखरेख में सर्व सम्मति से शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख आर्य समाजसेवी विजय सैनी निवासी ग्राम मंझाडी (बेहट) को सर्व सम्मति से तहसील ईकाई का प्रधान और ब्रजेश कुमार आर्य बिहारीगढ़ को मंत्री चुना गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील बेहट 15 जून सोमवार आर्य उप प्रतिनिधि सभा की तहसील ईकाई बेहट, जिला सहारनपुर की एक अति आवश्यक बैठक बेहट सर्किल के ग्राम बरौली में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के वरिष्ठ उप प्रधान ठाकुर कुशल पाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई है, जिसमें बेहट तहसील ईकाई का चुनाव जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के पूर्व प्रधान अनिल कुमार आर्य एवं जिला मंत्री एडवोकेट राजबीर सिंह सैनी की देखरेख में सर्व सम्मति से शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख आर्य समाजसेवी विजय सैनी निवासी ग्राम मंझाडी (बेहट) को सर्व सम्मति से तहसील ईकाई का प्रधान और ब्रजेश कुमार आर्य बिहारीगढ़ को मंत्री चुना गया। इस सम्बन्ध में जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ और जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के निर्देशानुसार,  बेहट तहसील ईकाई के चुनाव को लेकर एक बैठक गांव बरौली में स्थित ठाकुर कुशल पाल सिंह आर्य के प्रतिष्ठान पर आहुत की गई, जिसमें जिला मंत्री एडवोकेट राजबीर सिंह सैनी के द्वारा संचालन करते हुए पहले सभी साथियों के विचार लिए गए और सभी के एक मत हुए विचारों को लेकर अनिल आर्य के द्वारा बेहट तहसील ईकाई के प्रधान पद पर वरिष्ठ पत्रकार विजय सैनी का नाम प्रस्तावित किया गया,जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार करते हुए विजय सैनी को बेहट तहसील अध्यक्ष चुन लिया गया। 

इसके अलावा ब्रजेश आर्य बिहारीगढ़ को मंत्री तथा अक्षय कुमार आर्य मुजफ्फराबाद को कोषाध्यक्ष एवं रमेश स्वामी को उप प्रधान व चौधरी मांगेराम आर्य बेलका को उप मंत्री और अजय सैनी एडवोकेट को मीडिया प्रभारी तथा डॉक्टर सुशील कुमार आर्य जीवाला को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। जबकि वहीं दूसरी ओर बेहट तहसील क्षेत्र की सभी रजिस्टर्ड आर्य समाजों के प्रधानों और मंत्रियों व कोषाध्यक्षों को बेहट तहसील ईकाई की अंतरंग सभा के सदस्य बनाए गए। इस प्रकार 15 जून सोमवार को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। इस दौरान जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित किया,और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए बेहट तहसील क्षेत्र में आर्य समाज संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। जिस पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने ऊपर दी गई जिम्मेदारी को बख़ूबी निभाते हुए निष्ठा और ईमानदारी व मेहनत से  संगठन को और अधिक मजबूत करने और वैदिक धर्मानुकूल आचरण करते हुए अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने का संकल्प दोहराया है। इस अवसर पर वरिष्ठ वैदिक प्रवक्ता ठाकुर कुशल पाल सिंह भगत जी खिडका, विरेन्द्र सिंह आर्य निवासी जीवाला, पवन कुमार आर्य भोगपुर, मनोहर सिंह आर्य, मास्टर आत्माराम आर्य, नवीन आर्य, भानू प्रताप सिंह आर्य, जनेश्वर आर्य, नरेश कुमार आदि बहुत से आर्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं।


Featured News