-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शामली में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत शुक्रवार, 27 नवंबर को शामली पुलिस ने जनपदभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराधों, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इसमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं। शामली पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।