Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 6.0 के तहत बागपत में चला महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/11/2026 01:38:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/11/2026 01:38:35 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बागपत पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीमों ने 1090, 181, 112, 1076, 1930 और 1098 हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया तथा जरूरत पड़ने पर इनकी सहायता लेने के लिए जागरूक किया।

मिशन शक्ति टीमों ने महिला संबंधी अपराधों से बचाव, सुरक्षा के उपायों और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, ऑपरेशन मजनू के तहत सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध युवाओं की जांच की गई और उन्हें आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जागरूकता और निगरानी अभियान जारी रखने की बात कही।


Featured News