Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/11/2026 10:34:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/11/2026 10:34:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य दीपावली, भैया दूज और अन्य त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी विस्तृत पंपलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।