-
☰
उत्तर प्रदेश: चेन लूट का 36 घंटे में हुआ खुलासा, मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हुए घायल
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर में महिला से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे कनवाखेड़ा से फायरिंग बट रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर जंगल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 226/26 में वांछित बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चेन लूट की घटना में शामिल दोनों आरोपी बाइक से कनवाखेड़ा मार्ग की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फायरिंग बट रोड के जंगल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक से पहुंचे दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के लिए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कामिल पुत्र हसन अख्तर और फरमान पुत्र यूसुफ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। इसके अलावा 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, लूटी गई चेन के दो टुकड़े भी आरोपियों के पास से मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कामिल और फरमान शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुई चेन लूट की घटना में वांछित थे। दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में महिला पुलिस अधिकारियों की टीम भी शामिल रही। एसपी अंकुर अग्रवाल ने चेन लूट की घटना का 36 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजस्थान: चितरी स्कूल में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, जयकांत पंवार बने नए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग