-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के रेणुकूट स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर के मधुबन छठ पार्क में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, संविदा कर्मियों और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के रेणुकूट स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर के मधुबन छठ पार्क में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, संविदा कर्मियों और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में छठी मैया के गीतों और भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख अजय कुमार गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, तकनीकी प्रमुख आरके पाठक, पावर प्लांट प्रमुख विवेक गुप्ता, वैप प्रमुख आधिराज मोहन रॉय, लेखा एवं वित्त प्रमुख मनीष जैन तथा कर्मचारी संबंध विभाग प्रमुख संजय साजन के संयुक्त प्रयासों से गठित पूजा एवं सांस्कृतिक टीम द्वारा किया गया। समारोह की तैयारियां एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबन छठ पार्क में आकर्षक विद्युत सजावट, जल की व्यवस्था, बैठने के लिए उचित इंतजाम, अग्निशमन, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया। इसके अलावा भक्तिमय वातावरण बनाए रखने के लिए भजन गायन का आयोजन भी किया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान व्रतियों ने नहाय-खाय के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की। इसके बाद संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया गया। अगले दिन सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, संविदाकारों और संविदा श्रमिकों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मानव संसाधन विभाग के कर्मचारी संबंध प्रमुख संजय साजन ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल
उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि
हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश