Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मानकमऊ में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक, स्वच्छ सहारनपुर का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 04/11/2026 10:50:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 04/11/2026 10:50:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देशन में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की ओर से वार्ड 31 मानकमऊ स्थित बड़ी नहर के छठ पूजा स्थल पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देशन में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की ओर से वार्ड 31 मानकमऊ स्थित बड़ी नहर के छठ पूजा स्थल पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई करने के साथ स्थानीय दुकानदारों और फल विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत क्षेत्र में सफाई कर खुले स्थानों पर पड़े कचरे और प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। इसके अलावा फल विक्रेताओं एवं स्थानीय दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें कचरे का उचित निस्तारण करने और निर्धारित डस्टबिन में ही कचरा डालने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की गई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, सार्वजनिक स्थलों को कचरा मुक्त रखना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में नगर निगम के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक परमानंद सिसोदिया, सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, वार्ड सुपरवाइजर सुमित कुमार, सफाई मित्र और उमंग टीम के वालंटियर्स उपस्थित रहे।

अंत में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और स्वच्छ सहारनपुर बनाने का संदेश दिया गया।