Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश:  कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 02/04/2026 05:35:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 02/04/2026 05:35:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनहित की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर संघर्ष का खाका तैयार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनहित की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर संघर्ष का खाका तैयार कर लिया है। इसी क्रम में नगर निगम के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के बाद गुरुवार को स्मार्ट मीटर और विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन बड़ी संख्या में खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। डीजीएम की अनुपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी मान-मनौवल के बाद विभाग के बड़े बाबू ज्ञापन लेने पहुंचे, जिस पर जिलाध्यक्ष ने सवालों की बौछार करते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में कांग्रेस ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था को विफल बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। कहा गया कि बिना पूर्व सूचना उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं, जबकि ऑटो-कट सिस्टम के चलते हजारों परिवारों के कनेक्शन स्वतः काटे जा रहे हैं। साथ ही तकनीकी खामियों के कारण बिल जमा करने के बावजूद घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि पर भी सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने विद्युत क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करते हुए इसे जनहित के खिलाफ बताया और संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर भी नाराजगी जताई। ज्ञापन में मांग की गई कि तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए, बिजली काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चेतावनी दी गई कि समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पीसीसी सदस्य तनवीर सफदर, रामजी अवस्थी, सईद अंसारी, अर्चना कटारिया, रफी उल हसन, डॉ. फहाद अली, पूनम पांडेय, अनस इकबाल, नूरे सहर बी, रानी पांडे, सीमा गौतम, आशा शुक्ला, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, साजिद खान, मुस्तकीम, इरफान, वकार आलम, साद उल्ला खां, ओमपाल यादव, ओवेंद्र यादव, प्रो. जाने आलम खान, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, राहुल मौर्य, अरुणोद मिश्रा, इरशाद खान, कमल किशोर, लक्ष्मीकांत मिश्रा, चांद बाबू अंसारी, परवेज अहमद, सुधांशु मिश्रा, शोभित मिश्रा, अयान खान, फरमान खान, शाहनवाज खान, हरनाम कटियार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।Nखास बात यह रही कि प्रदर्शन में आम नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी विद्युत समस्याओं को लेकर अपनी पीड़ा साझा की।