-
☰
उत्तर प्रदेश: आंबेडकर जयंती बैनर हटाने पर बड़हलगंज में विवाद, लोगों में आक्रोश का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज।कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव को लेकर लगाए गए बैनरों को हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज।कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव को लेकर लगाए गए बैनरों को हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि टाउन एरिया प्रशासन ने सब्जी मंडी गोला रोड और पटना चौराहा पर लगे बाबा साहब के बैनरों को जबरन हटवा दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चेयरमैन के इशारे पर ईओ (EO) को मोहरा बनाकर यह कार्रवाई की गई। लोगों का आरोप है कि बैनर पूरी तरह मानक के अनुरूप लगाए गए थे, इसके बावजूद उन्हें हटाना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को दर्शाता है।
घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। लोगों ने इसे बाबा साहब के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की है और प्रशासन से जवाब मांगते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की कार्रवाई दोबारा हुई तो व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, ताकि किसी महापुरुष के सम्मान के साथ खिलवाड़ न किया जा सके।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक