-
☰
उत्तर प्रदेश: 11 वर्षीय छात्र की मौत से हड़कंप, आवारा कुत्तों पर प्रशासन हुई सख्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 11 वर्षीय छात्र की मौत से हड़कंप, आवारा कुत्तों पर प्रशासन हुई सख्तउत्तर प्रदेश: नागल कस्बा नागल के थाना क्षेत्र के गांव बेलडा जुनारदार में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा 11 वर्षीय छात्र प्रियांशु को नोंच-नोंच कर मार डालने की हृदय विदारक घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 11 वर्षीय छात्र की मौत से हड़कंप, आवारा कुत्तों पर प्रशासन हुई सख्तउत्तर प्रदेश: नागल कस्बा नागल के थाना क्षेत्र के गांव बेलडा जुनारदार में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा 11 वर्षीय छात्र प्रियांशु को नोंच-नोंच कर मार डालने की हृदय विदारक घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त गांव में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का काफिला पहुंचा। सूचना मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत तथा ग्राम सचिव ने गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतक बच्चे के परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान ग्राम बेलड़ा जुनारदार के ग्राम प्रधान अहतेशाम और रामपुर मनिहारान विधानसभा के विधायक देवेंद्र निम भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विधायक देवेंद्र निम ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में मुर्गी फार्मों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थाई समाधान जल्द से जल्द किया जाए। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अहतेशाम ने भी गांव में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और मुर्गी फार्मों से फैल रही गंदगी का मुद्दा अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया। डीपीआरओ ने ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि गांव में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, और पंचायत स्तर पर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जाए। वहीं मुख्य पशु अधिकारी ने आश्वासन दिया कि विभाग की टीम जल्द ही गांव में आकर कुत्तों के लिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव के निकट संचालित मुर्गी फार्मों द्वारा मरी हुई मुर्गियों को खुले में फेंक देने से कुत्तों का झुंड गांव में डेरा जमाए हुए है। अधिकारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित फार्म संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश: घोरावल के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
उत्तर प्रदेश: घोरावल विधानसभा के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
उत्तर प्रदेश: अग्निवीरों को पुलिस-पीएसी समेत विभिन्न विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण
उत्तर प्रदेश: मानकमऊ में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक, स्वच्छ सहारनपुर का दिया संदेश