-
☰
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ दंत परीक्षण, आईडीए का जागरूकता अभियान जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर बच्चों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मिर्जापुर शाखा द्वारा शुक्रवार को एक निजी विद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर बच्चों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मिर्जापुर शाखा द्वारा शुक्रवार को एक निजी विद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 250 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की गईं। शिविर का आयोजन आईडीए मिर्जापुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन की अध्यक्षता में तथा सचिव डॉ. राजेश यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सी.डी.एच. कन्वीनर डॉ. कनिष्का चौरसिया द्वारा किया गया। शिविर में शामिल दंत चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के दांतों और मसूड़ों की जांच करते हुए उन्हें दंत रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद कुल्ला करने, जंक फूड से दूरी बनाए रखने तथा समय-समय पर दंत परीक्षण कराने की सलाह दी। बच्चों में उत्साह बढ़ाने और उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए टूथपेस्ट एवं एक्टिविटी बुक का वितरण भी किया गया, जिससे वे खेल-खेल में दांतों की देखभाल के महत्व को समझ सकें। शिविर के सफल संचालन में डॉ. राहुल चौरसिया, डॉ. सुरभि कसेरा (प्रदेश प्रतिनिधि), डॉ. वंदना गुप्ता तथा डॉ. वरुण प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी चिकित्सकों ने अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों के दंत स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी और बताया कि शुरुआती अवस्था में दांतों की समस्याओं की पहचान होने से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। विद्यालय की प्रबंधक विनीता सिंह एवं एडवोकेट विनय सिंह के सहयोग से शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने आईडीए की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता अभियान चलाकर समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए इंडियन डेंटल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
गुजरात: 20 नवयुगल बंधे सामूहिक विवाह बंधन में, आदिवासी परंपरा संग सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
राजस्थान: बेटी मयूरी रावल का हुआ सम्मान, कर्म रत्न श्री अवार्ड से बढ़ाया जिले का मान
राजस्थान: गोसाईं आशादीप फाउंडेशन की नई टीम का हुआ गठन, समाजसेवा और जनहित के लिए भरी हुंकार
हरियाणा: ड्रोन सिटी का आगाज़, तकनीकी क्रांति और युवाओं के रोजगार को मिलेगी नई उड़ान