Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 20/06/2026 05:27:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 20/06/2026 05:27:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झिंझाना जिला शामली, भीषण गर्मी के मौसम में आमजन की प्यास को दृष्टिगत रखते हुए कस्बे में श्रद्घालुओं द्वारा छबील का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झिंझाना जिला शामली, भीषण गर्मी के मौसम में आमजन की प्यास को दृष्टिगत रखते हुए कस्बे में श्रद्घालुओं द्वारा छबील का आयोजन किया गया। जिसमें नगर वासियों और राहगीरों को शिविर के सामने रोक कर श्रद्धापूर्वक मीठा ठंडा शर्बत पिलाया गया। आयोजकों द्वारा  लगाए गए शिविर में श्रद्धा, भावना,कर्मठता और निस्वार्थता के भाव देखने को मिले, उक्त सेवाकार लोगों ने बड़ी श्रद्धा भाव से आमजनों को ससम्मान रास्ता रोक रोककर प्रेम सहित शर्बत पिलाया, और निस्वार्थ मानवता की मिसाल पेश की, यह ठंडे शर्बत का सेवा शिविर मौहल्ला माजरा, निकट वाल्मीकी बस्ती,राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज कस्बा झिंझाना( जिला शामली) के पास लोक सेवा में समर्पित भाव से लगाया गया। जिसमें ऋषि गहलोत, आदित्य, प्रदीप, रामबाबू, नवीन, शिवम, भंवर, और मिलन सौदाई के द्वारा अहम भूमिका/सहभागिता निभाई गई। मोहल्ला माजरा वाल्मीकि समाज ने मीठा पानी  बांटा राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना पर जिसमें सहयोगी ऋषि गहलोत आदित्य प्रदीप रामबाबू नवीन शिवम भंवर मिलन सोदाई मौजूद रहे।