Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 डिम्पल सचदेव ने बनाया उत्कृष्ट नक्शा, नगर निगम करेगा सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/11/2026 10:51:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/11/2026 10:51:15 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनगणना 2027 के तहत वार्ड 29 बेरीबाग क्षेत्र में स्वगणना का कार्य कर रहीं प्रगणक डिम्पल सचदेव ने जनगणना ब्लॉक संख्या 019100 का उत्कृष्ट नक्शा तैयार किया है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए नगर निगम द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। डिम्पल सचदेव ने तैयार किए गए जनगणना ब्लॉक के नक्शे को जोनल इंचार्ज एवं जोनल अधिकारी जेपी यादव को सौंपा। नक्शे की स्पष्टता और व्यवस्थित प्रस्तुति की अधिकारियों ने सराहना की। बताया गया कि अब तक किसी अन्य प्रगणक द्वारा इतना स्पष्ट और व्यवस्थित नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया है।

जोन एक प्रभारी एवं सहायक नगरायुक्त जेपी यादव ने बताया कि डिम्पल सचदेव नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हकीकत नगर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। वह जनगणना 2027 के लिए वार्ड 29 बेरीबाग में प्रगणक के रूप में स्वगणना का कार्य कर रही हैं। जनगणना प्रक्रिया के तहत प्रत्येक प्रगणक को अपने संबंधित ब्लॉक का नक्शा तैयार करना होता है। उन्होंने बताया कि डिम्पल सचदेव द्वारा बनाए गए नक्शे में मकानों, खाली प्लॉटों, सड़कों, गलियों, पेड़-पौधों, नदी, मंदिर, स्कूल, फैक्ट्री, दुकानों, कच्ची और पक्की सड़कों तथा हैंडपंपों को अलग-अलग नंबरिंग, रंगों और संकेतों के माध्यम से दर्शाया गया है। नक्शे को बेहद सलीके और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है, जिससे जनगणना कार्य में आसानी होगी। जेपी यादव ने बताया कि प्रगणकों के प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में डिम्पल सचदेव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर आयुक्त द्वारा सम्मानित कराया जाएगा।

 


Featured News