-
☰
उत्तर प्रदेश: डीएम ने किया त्वरित निस्तारण, जन्म प्रमाण पत्र हेतु विशेष कैंप की करी घोषणा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने अपनी नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का त्वरित समाधान कराया। बिजली, पानी एवं अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का दूरभाष पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर निस्तारण कराया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने अपनी नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का त्वरित समाधान कराया। बिजली, पानी एवं अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का दूरभाष पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर निस्तारण कराया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाना है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु विशेष कैंप लगाए जाने की नई पहल की घोषणा की। इस निर्णय से दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी की इस सक्रिय कार्यशैली से जनपद में लोगों को न्याय मिल रहा है और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।
हरियाणा: पेट्रोलिंग में दिए सख्त निर्देश, हेल्मेट, वॉकी-टॉकी और हथियार हुए अनिवार्य
गुजरात: एक महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू, बिना दस्तावेज वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गुजरात: सड़क और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, समिति ने नगर निगम को लिखित आवेदन दिया
मध्य प्रदेश: लोकतंत्र मजबूत करने के लिए चुनावी न्यूनतम योग्यता परीक्षा की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: 56.7 लीटर अवैध शराब के साथ विजय कुमार को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संत रविदास जयंती शोभायात्रा पर अनुमति नहीं, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील