Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कंपनी बाग पहुंचे डीएम, सुरक्षा-सफाई पर दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/08/2026 11:04:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:04:59 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शहर के प्रसिद्ध कंपनी बाग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और भ्रमणकर्ताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कंपनी बाग की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने और भ्रमण के दौरान किसी भी वाहन को पार्क के अंदर प्रवेश नहीं देने को कहा।

जिलाधिकारी ने भ्रमणकर्ताओं से पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए पार्क में पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को कंपनी बाग में घूम रहे आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक विजय चंद, उपनिदेशक उद्यान पूजा, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।