-
☰
उत्तर प्रदेश: 25 फरवरी को रोजगार महोत्सव 2026, युवाओं के लिए नौकरी के अवसर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित होने जा रहे। “सशक्त युवा, समृद्ध भारत - रोजगार महोत्सव 2026” के सफल आयोजन के संदर्भ में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को संस्थान परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित होने जा रहे। “सशक्त युवा, समृद्ध भारत - रोजगार महोत्सव 2026” के सफल आयोजन के संदर्भ में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को संस्थान परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह भव्य रोजगार मेला 25 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से विश्वेश्वर्या कैंपस, जी.टी. रोड, एन.एच.-91, गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह रोजगार महोत्सव जनपद के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ सहभागिता करेंगी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। संस्थान के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में तकनीकी, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ अद्यतन बायोडाटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लेकर आएँ। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री नितिन गौर एवं हेड – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री अंकुर ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। संस्थान प्रशासन ने समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in अथवा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.vgi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराना तथा “सशक्त युवा, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करना है। प्रेस वार्ता में संस्थान की ओर से CEO पूर्णिमा मैम, SECRETARY जिंदल सर, ADVISER एस.पी. पांडेय सर, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री नितिन गौर तथा हेड – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री अंकुर उपस्थित रहे।
राजस्थान: 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करेंगी, मुंबई और दिल्ली में अप्रैल 2026 में कॉन्सर्ट
राजस्थान: खाटूधाम के लिए श्याम पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई रवाना
उत्तर प्रदेश: दामाद की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-58 पुलिस ने अवैध शराब तस्कर हरीश कुमार को किया गिरफ्तार, 106 पव्वे बरामद