Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 23 वर्षों से नवरात्र पर फलाहार सेवा, श्रद्धालुओं को मिल रही राहत
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 27/03/2026 04:45:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 27/03/2026 04:45:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी देवी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले बासंतिक और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्री राम सेवा समिति के सौजन्य से तथा समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में पिछले 23 वर्षों से लगातार त्रिकोण करने वाले भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को फलाहार वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी देवी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले बासंतिक और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्री राम सेवा समिति के सौजन्य से तथा समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में पिछले 23 वर्षों से लगातार त्रिकोण करने वाले भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को फलाहार वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से समिति के सदस्य मां की कृपा और भक्तों की सेवा से पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने पत्रकारों से विशेष वार्ता में बताया कि विगत 23 वर्षों से नवरात्र मेले के दौरान नौ दिनों तक मां काली का विधिवत श्रृंगार कराने के उपरांत पहले दिन से लेकर नवरात्र की नवमी तक त्रिकोण यात्रियों को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप फलाहार वितरित किया जाता है। भक्तों को स्वादिष्ट भुना बादाम, ताजा केला, सेव, संतरा तथा फलाहारी हलुआ का वितरण किया जाता है। इस सेवा कार्य में समिति के युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहता है। वे पूरे नौ दिनों तक लगातार सेवा में तत्पर रहते हैं। हलुआ पकाने, बादाम भूनने, प्रसाद तैयार करने तथा भक्तों को वितरित करने में वे अथक प्रयास करते हैं। इसी नवरात्र के अवसर पर समिति द्वारा शिवपुर बस्ती में चश्मा वितरण के साथ ठंडा शरबत भी वितरित किया गया, जिसका स्थानीय श्रद्धालुओं और यात्रियों ने खूब लाभ उठाया। इस सेवा से गर्मी में थके-मांदे भक्तों को काफी राहत मिली।

श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि यह सेवा धनंजय त्रिपाठी जी के साथ मिलकर 23 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, “मां विंध्यवासिनी देवी की दिव्य प्रेरणा से हमने यह संकल्प लिया कि जहां लाखों भक्त आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन को धन्य बनाते हैं, वहां हम उनकी छोटी-छोटी सेवाओं के माध्यम से अपना योगदान दें। आज 23 वर्ष बीत गए, लेकिन सेवा करते-करते इतना आनंद और संतोष मिला कि समय का पता ही नहीं चला। यह सेवा अब हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुकी है।” यह निरंतर सेवा भाव मां विंध्यवासिनी के प्रति अटूट श्रद्धा, भक्तों के प्रति गहरी संवेदना और सामाजिक समर्पण का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री राम सेवा समिति के इस प्रयास से न केवल भक्तों को तृप्ति मिलती है, बल्कि पूरे विंध्याचल क्षेत्र में सेवा और भक्ति की मिसाल भी स्थापित हो रही है। समिति के सभी सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी और अधिक उत्साह के साथ जारी रहेगा। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सेठ, महामंत्री अभिषेक अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बाला जी केशवानी, ट्रस्टी व प्रबंधक चंद्रमा प्रसाद ओझा,  डॉ एस एन सिंह कार्यक्रम संयोजक, संदीप सिंह कार्यक्रम कार्यक्रम समन्वयक, कृष्ण कुमार अग्रहरि महामंत्री आयोजन समिति के साथ दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।