Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में गौ रक्षा दल की नगर समिति का हुआ गठन, विकास जांगिड़ बने नगर अध्यक्ष

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/07/2026 02:58:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/07/2026 02:58:49 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के अंबेहटा पीरजादगान स्थित श्री रामचंद्र महाराज मंदिर में मंगलवार शाम गौ रक्षा दल संगठन की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार और प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा की मौजूदगी में नगर समिति का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। गठित समिति में विकास जांगिड़ को नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शेखर सैनी और सत्यम शर्मा को नगर उपाध्यक्ष, अंकित कोरी को संयोजक, आकाश कोरी को सह-संयोजक, कृष्णा ठाकुर को मंत्री और शुभम ठाकुर को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मनोज शर्मा उर्फ सोनू को जिला मंत्री तथा धर्मेंद्र कोरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने कहा कि गौ हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से गौ माता की सेवा करने और उन्हें आवारा पशु समझकर सड़कों पर न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और समाज को इसके लिए आगे आना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा ने कहा कि अंबेहटा की नवगठित समिति क्षेत्र में गौ संरक्षण और गौ सेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए गौ माता की रक्षा और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हर्ष शर्मा, बारू मल जांगिड़, जनेश्वर पंडित, अनंति मिश्रा, बिरम कोरी, सुशील कोरी, शुभम चौधरी, प्रद्युम्न शर्मा, आकाश कश्यप, प्रदीप पांचाल, दीपक सैनी, अजय कुमार, सनी शर्मा, गोविंद शर्मा, हिमांशु, राकेश कोरी, पप्पू कोरी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
 


Featured News