-
☰
उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, ग्रामीण बेटियों ने दिखाया दम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिन शुक्रवार को अवंतिका पुरी धाम पर अरविंद यादव के नेतृत्व में रामनवमी के उपलक्ष्य पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिन शुक्रवार को अवंतिका पुरी धाम पर अरविंद यादव के नेतृत्व में रामनवमी के उपलक्ष्य पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन गांव की टीमों ने भाग लिया। मैच का उद्घाटन भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव व अभिनव पब्लिक स्कूल के प्रवंधक अरविन्द यादव ने संयुक्त रूप से किया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने तथा आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के खेल कार्यक्रमो का आयोजन होना चाहिए, जब तक समाज में बालकों की भांति बालिकाओं को भी खेल में अवसर नहीं दिया जाएगा तब तक सर्वांगीण विकास का सपना अधूरा रहेगा शिक्षा व खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो कि हर गरीब मजदूर किसान तथा नौजवान को समाज में अलग पहचान दिलाने के साथ देश के गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान सुनिश्चित करता है। अरविंद यादव ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि हर ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों के साथ बच्चियां भी खेल से जुड़कर अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके पहला मैच भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा व ठेकमा के बीच हुआ जिसमें 32 व 15 के अंतर से भगत सिंह खेल अकादमी विजेता हुई दूसरा मैच चकीदी और भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के बीच हुआ, जिसमें 20 और 42 के लम्बे अंतराल से भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद विजेता रही इसी तरह से मैच चलते रहे। फाइनल मुकाबला भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद व भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर के बीच हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले में 18 व 20 अंक के अंतर से भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा प्रथम तथा भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल कार्यक्रम में निर्णायक की की भूमिका में दिनेश सोनकर तथा सोनू यादव ने किया। संचालन का कार्य मिथिलेश यादव ने किया। इस अवसर पर मेवालाल यादव चन्द्र देव यादव हंशराज यादव लालमन यादव चन्द्र शेखर आर्यन मनोज कुमार यादव संतोष जियालाल तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर अरविंद यादव ने समस्त आगन्तुक जन का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख