Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गोल्डन पब्लिक स्कूल प्रांगण में शहनाई टीम द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 20/04/2026 01:00:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 20/04/2026 01:00:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 19 04 2026 को गोल्डन पब्लिक स्कूल प्रांगण में शहनाई टीम के द्वारा एक भव्य सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन सम्मानित व्यक्तित्वों का आभार प्रकट करना था, जो हर समय शहनाई टीम के साथ कंधे से

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 19 04 2026 को गोल्डन पब्लिक स्कूल प्रांगण में शहनाई टीम के द्वारा एक भव्य सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन सम्मानित व्यक्तित्वों का आभार प्रकट करना था, जो हर समय शहनाई टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर असहाय परिवारों, जरूरतमंद बहनों की शादी एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग देते रहे हैं।  इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को शॉल एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें समाज सेवा के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। 

इस सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित होने वाले प्रमुख सहयोगियों में पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह गोल्डन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर  राकेश अंजनी जी उर्फ बबलू , मिथिलेश , बिट्टू जायसवाल अर्जुन यादव जी,सचिन जायसवाल, अविनाश यादव 
राजीव कुमार दास , हरिओम , बिपिन गुप्ता  एवं अन्य कई समाजसेवी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनका योगदान शहनाई टीम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।  कार्यक्रम के दौरान शहनाई टीम के संस्थापक डॉ. नीरज कुमार ने सभी सम्मानित सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहनाई टीम एक परिवार है, जो जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर केवल मानव सेवा के लिए कार्य करती है। आप सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: कारिया पटवा में श्रीमद् भागवत कथा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश: झांसी में सेवा धाम पर माता रानी के दर्शन, निःशुल्क चिकत्सा सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश: नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में यूपी पुलिस की भूमिका पर प्रेस वार्ता, अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल

राजस्थान: वृद्ध आश्रम पर आधारित लघु फिल्म का भव्य मुहूर्त, रिश्तों की गहराई पर केंद्रित होगी कहानी

उत्तर प्रदेश: रविंद कुमार चौहान बने नए DM, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ पार्षदों ने किया विरोध, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन


Featured News