-
☰
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर भीम आर्मी की निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के देवबंद में आज भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के देवबंद में आज भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा भीम आर्मी एकता मिशन के तत्वावधान में निकाली गई , जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ तल्हेड़ी चुंगी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से हुआ, जो वाल्मीकि चौक, वाल्मीकि कॉलोनी सहित देवबंद के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेन बाजार से रेलवे रोड पर समापन किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में डॉ भीम राव अंबेडकर जी व संत रविदास जी की आकर्षक झांकियां विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि समाज एवं वाल्मीकि मंदिर सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यहां बाबा साहब और संत रविदास की झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं का जोरदार अभिनंदन किया गया। साथ ही संस्था की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन पिवाल ,मनुज गांगुली, सतीश लहरी, विजय गांगुली, कुलदीप लहरी, कुलदीप प्रधान जी,विजय टॉक, देव लहरी सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग भरी संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: पेयजल संकट को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
छत्तीसगढ़: जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
हरियाणा: एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित, शिक्षकों से सहयोग की करी अपील
छत्तीसगढ़: छात्र आरुष मृधा का राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन