Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का भव्य स्वागत, कानून और नशा विरोधी सख्त रुख
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/03/2026 11:23:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/03/2026 11:23:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील नकुड थाना परिसर में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत  किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील नकुड थाना परिसर में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत  किया गया। थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि कोतवाली में आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी भय के निडरता से अपनी समस्या लेकर आए, पुलिस उसकी निष्पक्ष सुनवाई कर उचित कार्रवाई करेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान भेरूमऊ सहेंदर,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील कोरी, मुकेश कोरी ग्राम रणदेवा, मोहन कोरी व रवि कोरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे एंव नवनियुक्त थानाध्यक्ष का सभी ने भव्य स्वागत करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

 

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी प्रकार का नशे का अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और उससे जुड़े कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यभार संभालने के बाद कोतवाली परिसर में उनका शानदार स्वागत किया गया।  वहीं थानाध्यक्ष ने भी सभी को भरोसा दिलाया कि जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।