-
☰
उत्तर प्रदेश: बरूईन काली माता मंदिर में दंगल प्रतियोगिता और मेले का हुआ भव्य आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरूईन काली माता मंदिर में दंगल प्रतियोगिता कराया गया दूर-दराज के पहलवानों ने दिखाया अपनी ताकत भरी हिम्मत , दंगल देखने के लिए उमड़ी भीड़।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरूईन काली माता मंदिर में दंगल प्रतियोगिता कराया गया दूर-दराज के पहलवानों ने दिखाया अपनी ताकत भरी हिम्मत , दंगल देखने के लिए उमड़ी भीड़। जमानिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूईन स्थित काली माता मंदिर परिसर में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपनी-अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किये। दर्शकों ने हर दांव पर उत्साह दिखाया और सफल पटखनी पर तालियों से उनका अभिनंदन किया। दंगल के साथ एक विशाल मेले का भी आयोजन कराया गया, जिसमें कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। दूर-दराज से आए हुए दुकानदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मेले में उमड़ी भीड़ । बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के लोगों ने इस आयोजन का आनंद उठाया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराये गए थे। इन्हीं व्यवस्थाओं के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने बताया कि यह दंगल केवल एक खेल नहीं, बल्कि गांव की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर साल यहां बड़े स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिसमें प्रसिद्ध पहलवान और दूसरे गांव से भी पहलवान भाग लेते हैं। विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया जाता है। इससे युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बनी रहती है और वे इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित ( उत्साह ) होते हैं। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साहवर्धक देखा । काली माता मंदिर के परिसर में आस्था, खेल और मेले का यह संगम देर शाम तक जारी रहा, जिससे बरूईन गांव में उत्सव का माहौल काफी देर चला।
राजस्थान: अवैध ऑटो एलपीजी पंप हुए सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मृत घोषित व्यक्ति चिता पर जिंदा उठा, लोगों में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश: मातम में बदली खुशी, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न
छत्तीसगढ़: पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त
छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचने की अपील