Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बरूईन काली माता मंदिर में दंगल प्रतियोगिता और मेले का हुआ भव्य आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 28/03/2026 01:14:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 28/03/2026 01:14:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरूईन काली माता मंदिर में दंगल प्रतियोगिता कराया गया  दूर-दराज के पहलवानों ने दिखाया अपनी ताकत भरी हिम्मत , दंगल देखने के लिए उमड़ी भीड़।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरूईन काली माता मंदिर में दंगल प्रतियोगिता कराया गया  दूर-दराज के पहलवानों ने दिखाया अपनी ताकत भरी हिम्मत , दंगल देखने के लिए उमड़ी भीड़। जमानिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूईन स्थित काली माता मंदिर परिसर में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया  गया। इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपनी-अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किये। दर्शकों ने हर दांव पर उत्साह दिखाया और सफल पटखनी पर तालियों से उनका अभिनंदन किया। दंगल के साथ एक विशाल मेले का भी आयोजन कराया  गया, जिसमें  कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। दूर-दराज से आए हुए दुकानदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मेले में उमड़ी भीड़ । बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के लोगों ने इस आयोजन का आनंद उठाया।

 

आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराये गए थे। इन्हीं व्यवस्थाओं के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने बताया कि यह दंगल केवल एक खेल नहीं, बल्कि गांव की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर साल यहां बड़े स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिसमें प्रसिद्ध पहलवान और दूसरे  गांव से भी पहलवान भाग लेते हैं। विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया  जाता है। इससे युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बनी रहती है और वे इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित ( उत्साह ) होते हैं। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साहवर्धक देखा । काली माता मंदिर के परिसर में आस्था, खेल और मेले का यह संगम देर शाम तक जारी रहा, जिससे बरूईन गांव में उत्सव का माहौल काफी देर चला।