-
☰
उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का भव्य स्वागत, कानून और नशा विरोधी सख्त रुख
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील नकुड थाना परिसर में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील नकुड थाना परिसर में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि कोतवाली में आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी भय के निडरता से अपनी समस्या लेकर आए, पुलिस उसकी निष्पक्ष सुनवाई कर उचित कार्रवाई करेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान भेरूमऊ सहेंदर,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील कोरी, मुकेश कोरी ग्राम रणदेवा, मोहन कोरी व रवि कोरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे एंव नवनियुक्त थानाध्यक्ष का सभी ने भव्य स्वागत करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी प्रकार का नशे का अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और उससे जुड़े कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यभार संभालने के बाद कोतवाली परिसर में उनका शानदार स्वागत किया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने भी सभी को भरोसा दिलाया कि जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
राजस्थान: अवैध ऑटो एलपीजी पंप हुए सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मृत घोषित व्यक्ति चिता पर जिंदा उठा, लोगों में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश: मातम में बदली खुशी, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न
छत्तीसगढ़: पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त
छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचने की अपील