-
☰
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र होली त्यौहार सकुशल संपन्न होने के उपरान्त पुलिस लाइन चुर्क में खेली गई पुलिस की होली। पुलिस लाइन में अबीर गुलाल की बौछार।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र होली त्यौहार सकुशल संपन्न होने के उपरान्त पुलिस लाइन चुर्क में खेली गई पुलिस की होली। पुलिस लाइन में अबीर गुलाल की बौछार। सोनभद्र से विनय प्रताप सिंह। होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क जनपद सोनभद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार जनपद सोनभद्र के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगण में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तथा आपसी भाई,चारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा एवं जन सेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद