-
☰
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन सहारनपुर/मंडल की ओर से शनिवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष जी ने तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारीगणों, सदस्यगणों एंव अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा शांति व सद्भाव से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान पश्चात देश के अमर वीर शहीदों का स्मरण किया गया एंव उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन सहारनपुर/मंडल की ओर से शनिवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष जी ने तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारीगणों, सदस्यगणों एंव अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा शांति व सद्भाव से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान पश्चात देश के अमर वीर शहीदों का स्मरण किया गया एंव उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित देशभक्तों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर तिरंगे ध्वज के साथ साथ अमर वीर शहीदों को सत सत नमन किए और आयोजित कार्यक्रम में मिठाई वितरित की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन सहारनपुर/मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एंव गणतंत्र दिवस हमें शांति, सद्भावना,भाईचारा और देश की एकता एंव अखण्डता के संदेश तथा प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इशारा करते हुए बताया कि हमारा प्रिय तिरंगा ध्वज हमें उपरोक्त शब्दों को सहनशीलता से धारण करने की सलाह देता है, उन्होंने कहा कि हमें मिलकर सच के साथ स्वतंत्रता दिवस से धर्म, कर्त्तव्य, अनुशासन और मानवता की प्रेरणा लेनी चाहिए। मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर दिक्षित ने कहा कि हमारे देश को विदेशियों से मुक्त कराने वाले अमर वीर शहीदों का बलिदान हमें हमेंशा याद रखना चाहिए, और हमें अमर वीरों की शहादत से प्रेरणा लेकर देश भक्ति एंव जनहित के लिए स्वयं जागरूक होकर अन्य लोगों को भी राष्ट्रहित व जनहितों के लिए प्रेरित कर जागरूक करना चाहिए। मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला महासचिव अमित लूथरा ने कहा कि देश सेवा ही पूर्ण भक्ति एंव देश की प्रगति व अखंडता का मूल विषय है क्योंकि हमारे राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्रभक्ति और जनहितों का संदेश देते हैं। एसोसिएशन के जिला महामंत्री गौरव दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और नशामुक्ति पर जोर देते हुए जागरूक रहने व अन्य सर्व समाज को एकजुट होकर जागरूक करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दिक्षित, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार शर्मा, महासचिव श्री अमित कुमार लूथरा, श्री सुभाष चंद्र बिश्नोई, जिला सचिव श्री राहुल पुंडीर , जिला सचिव श्री सलिल कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री गौरव शर्मा, माताश्री बाला देवी जी, बुलबुल राणा, जिला महासचिव श्री गौरव दीक्षित, मुख्य सलाहकार एडवोकेट निशांत वशिष्ठ, व श्री सुमित लूथरा एंव मंडल मीडिया प्रभारी घनश्याम दास आदि देश प्रेमी उपस्थित रहे। सभी देश प्रेमियों का मंडल अध्यक्षजी ने हृदय से धन्यवाद किया।
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस