Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ओम शांति एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 17/08/2026 03:08:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 17/08/2026 03:08:42 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वाराणसी सोयेपुर स्थित शैक्षणिक संस्थान ओम शांति एकेडमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के संचालक विनोद सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान राम प्रकाश दुबे, अनुज सिंह, विनीत मिश्रा, प्रवीण दुबे, हरेन्द्र सिंह एवं अशोक भाई ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों एवं प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ देश के जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें। उन्होंने राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार और विद्यार्थियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।