-
☰
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मेदिनीनगर चैनपुर पलामू के उपायुक्त के निर्देश पर चैनपुर प्रखंड के ग्राम अवसाने निवासी दिव्यांग श्री चिंटू चौधरी एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति देवी के परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मेदिनीनगर चैनपुर पलामू के उपायुक्त के निर्देश पर चैनपुर प्रखंड के ग्राम अवसाने निवासी दिव्यांग श्री चिंटू चौधरी एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति देवी के परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), पलामू को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उपायुक्त के निर्देश के अनुपालन में JSLPS की जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) के नेतृत्व में एक टीम ने लाभार्थी परिवार के घर पहुंचकर क्षेत्र भ्रमण किया तथा परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और आजीविका के संभावित साधनों पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि परिवार को स्थायी आय के स्रोत की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए JSLPS द्वारा परिवार की आय बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। परिवार के बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं स्पॉन्सरशिप योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आवश्यक दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर JSLPS कार्यालय में जमा कराने का अनुरोध किया गया है ताकि लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।
परिवार की नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए उपज योजना मॉडल के तहत मुर्गी पालन गतिविधि संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही दीर्घकालिक स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक गुमटी का निर्माण कर उसमें किराना एवं श्रृंगार सामग्री की दुकान स्थापित करने की योजना भी तैयार की गई है। इससे परिवार को स्थायी आय का स्रोत उपलब्ध हो सकेगा। JSLPS अधिकारियों ने बताया कि इन सभी प्रस्तावों को संकुल स्तरीय संगठन, बसरियाकला के माध्यम से आगे की कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया जा रहा है। लाभार्थी परिवार ने भी रोजगार स्थापित होने एवं आय में वृद्धि होने के बाद प्राप्त सहायता राशि को निर्धारित किश्तों में वापस करने की सहमति प्रदान की है। JSLPS, पलामू द्वारा परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सतत आजीविका सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि दिव्यांग परिवार सम्मानजनक जीवन जी सके और आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित